कार्यकर्ताओं के बल पर सपा बनाएगी प्रदेश में सरकार

जागरण संवाददाता गोसाईं की बाजार (आजमगढ़) देवगांव में सोमवार की शाम शमीम अहमद खान के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:27 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर सपा बनाएगी प्रदेश में सरकार
कार्यकर्ताओं के बल पर सपा बनाएगी प्रदेश में सरकार

जागरण संवाददाता, गोसाईं की बाजार (आजमगढ़) : देवगांव में सोमवार की शाम शमीम अहमद खान के आवास पर राजनारायण की अध्यक्षता में हुई बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य नंद किशोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर सपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा मतदान की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों के कंधो पर सबसे अधिक रहती है।सभी बूथ अध्यक्षों व बूथ प्रभारियों साथ कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक बेचई सरोज ने आभार व्यक्त किया। संचालन तनवीर अहमद और समापन सहीम अहमद खान ने किया। नदीम अहमद, मोहम्मद ताहिर, अरमान खान, भानु यादव, रामचंद्र यादव, ब्रिज चौहान, गुड्डू यादव, शोभनाथ यादव, जनता यादव, दिनेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी