बोले सपा विधायक संग्राम सिंह यादव - 'समाजवाद का प्रशिक्षण केंद्र बनेगा आजमगढ़'

पार्टी के विधायक डा. संग्राम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि भूमि का क्रय पार्टी कार्यालय के लिए किया गया है। रहा सवाल उसके उपयोग का तो प्राथमिकता में भवन को समाजवाद का प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:07 PM (IST)
बोले सपा विधायक संग्राम सिंह यादव - 'समाजवाद का प्रशिक्षण केंद्र बनेगा आजमगढ़'
संग्राम ने बताया कि सपा कार्यालय में खुद अखिलेश यादव के रहने की भी व्यवस्था होगी।

आजमगढ़, जेएनएन। सपा मुखिया ने अपने लिए नहीं, बल्कि समाजवादियों की नई पौध तैयार करने की नर्सरी तैयार करने के लिए पार्टी का नया भवन बनाने जा रहे हैं। इसलिए बैनामे के कागज में पार्टी मुखिया का नाम भी नहीं है। यहां जमीन खरीदकर कार्यालय बनाने के पीछे मकसद केवल यह कि यहां से पूर्वांचल में समाजवादी आंदोलन को बढ़ावा देना है। यह अलग बात है कि नए कार्यालय में खुद अखिलेश यादव के रहने की भी व्यवस्था होगी। 

पार्टी के विधायक डा. संग्राम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि भूमि का क्रय पार्टी कार्यालय के लिए किया गया है। रहा सवाल उसके उपयोग का तो प्राथमिकता में भवन को समाजवाद का प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा। नए कार्यालय में समाजवाद से जुड़े डा. राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र आदि के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देने के लिए पुस्तकों के अलावा पुराने समाजवादी युवाओं में समाजवाद के बीज का संचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि नया कार्यालय भवन पूर्वांचल के समाजवादी आंदोलन का केंद्र बनेगा। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां समय-समय पर आकर लोगाें को संबोधित करेंगे। रहा सवाल यह कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशियाना बनेगा तो लोगों को यह जानने की जरूरत है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपना घर सैफई में है और वह लखनऊ में निवास करते हैं। हां, यहां आने के बाद अखिलेश के रुकने के लिए भी एक हाल का निर्माण कराने का प्रस्ताव है।

chat bot
आपका साथी