रजवाहा में पानी से लौटी किसानों की मुस्कान

देर से ही सही लेकिन फूलपुर रजवाहा में पानी छोड़े ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:02 PM (IST)
रजवाहा में पानी से लौटी किसानों की मुस्कान
रजवाहा में पानी से लौटी किसानों की मुस्कान

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़): देर से ही सही, लेकिन फूलपुर रजवाहा में पानी छोड़े जाने के बाद किसानों की मुस्कान लौट आई है। किसान धान की रोपाई में लग गए हैं। बारिश न होने से रजवाहा ही सिचाई के लिए एकमात्र विकल्प होता है। जुलाई के शुरुआत में रजवाहा में पानी छोड़ा गया था, लेकिन इतना कम था कि किसानों के काम नहीं आया। किसान ट्यूबवेल के पानी से धान की रोपाई कर रहे थे।एक बार फिर जुलाई के अंतिम सप्ताह में रजवाहा में पानी मिला, तो खेमीपुर, बागबहार, कोहड़ा, मैगाना, गोधना, बसही, आंधीपुर, हथनौरा के किसानों ने रोपाई का काम शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी