दीदारगंज के पुष्पनगर में प्रतिबंधित पशु का वध
जागरण संवाददाता दीदारगंज (आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव के उत्तर नई बस्ती
जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव के उत्तर नई बस्ती से कुछ दूर मंगलवार की रात प्रतिबंधित पशु के वध का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृत पशु के अलावा मौके से दो मोटरसाइकिल, छूरी आदि बरामद किया है।
रात दो बजे के करीब कुछ आवाज सुनकर बस्ती के लोगों की नींद खुली तो देखा कि प्रतिबंधित पशु का वश किया जा रहा है। उसी समय किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। कुछ ही देर बाद थाने की पुलिस भी भारी संख्या में पहुंच गई और वहां से काटा गया एक पशु, दो छूरी, दो मोटरसाइकिल बरामद किया। रात में ही जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर मृत पशु का दफन करा दिया गया। मोटरसाइकिल और छूरी को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद बाइकों के नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाया जाएगा।