स्कार्पियो पर लदा 60 किलो गांजा व छह मोबाइल बरामद

- दो महिला समेत छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार वाहन सीज - निजामाबाद थाना व स्वाट टीम ने घेर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:06 PM (IST)
स्कार्पियो पर लदा 60 किलो गांजा व छह मोबाइल बरामद
स्कार्पियो पर लदा 60 किलो गांजा व छह मोबाइल बरामद

- दो महिला समेत छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

- निजामाबाद थाना व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : निजामाबाद थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर एक स्कार्पियो पर लदा 60 किलो आठ सौ ग्राम गांजा के अलावा छह मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो महिलाओं समेत छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कार्पियो को भी थाने में सीज कर दिया। बरामद गांजा की कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये बताई गई है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजा का खेप लेकर उड़ीसा से आजमगढ़ सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। इस सूचना पर निजामाबाद थाना के इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह, सब इंस्पेक्टर आकाश सिंह व स्वाट टीम के उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने रविवार की रात मोहम्मदपुर पुलिया के समीप घेराबंदी कर वाहनों की चेकिग शुरू की। मोहम्मदपुर की ओर से एक स्कार्पियो को आते देख पुलिस ने उसे रोका। स्कार्पियो की तलाशी लेने पर उस पर लदे 60 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ ही छह मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में लिप्त दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में विनय कुमार बिद निवासी ग्राम बनवीरपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, अच्छेलाल शाह ग्राम साहसा थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान (बिहार), ललिता पत्नी घनिष्ठ गोरडिया, मंजूरा पत्नी अभिमन्यु ग्राम रायगड़ा थाना रायगड़ा जिला रायगड़ा (उड़ीसा), प्रकाशवीर ग्राम सुंदरपुर थाना पाद्यापुर जिला रायगड़ा उड़ीसा, अभयबीर ग्राम गली मेटा व तप्पन कुमार ग्राम रायपनका थाना अदावा जिला गजपट्टी उड़ीसा के निवासी हैं। एसपी ने कहा गिरफ्तार सभी आरोपित अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं। वे उड़िसा से गांजा तस्करी कर लाते थे और जिले में सप्लाई करते थे। उन्होंने बरामद गांजा की कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये बताई है।

chat bot
आपका साथी