भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल

जागरण संवाददाता अहरौला (आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में मंगलवार की सुबह 8

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:56 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल
भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह घायल

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़): अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में मंगलवार की सुबह 8.30 बजे भूमि विवाद को लेकर के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष से इंद्रशेखर गौड़, उनकी पुत्री मीता, पुत्र दीपक, जबकि दूसरे पक्ष के विनोद यादव, मिल्लू, सरोजा शामिल हैं। इंद्रशेखर अपने पैतृक जमीन में मकान बनवा रहे हैं, जिसके बगल 18 कड़ी जमीन विवादित है। इस जमीन पर विनोद यादव यह कहकर अपना हक जताते हैं कि इंद्रशेखर के भाई चंद्रशेखर की पत्नी सुशीला देवी ने इस जमीन को हमें बैनामा किया है। यह मामला कई दिनों से पुलिस और तहसील में उलझा है। इंद्रशेखर का आरोप है कि मकान निर्माण में विनोद यादव बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसी बात को लेकर के दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी