भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:10 PM (IST)
भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प
भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : 'हे नीलकंठ, हे भोलेनाथ, सावन भर की आपकी पूजा, आज आखिरी दिन मेरी विनती है कि मेरे भाई की कोरोना से रक्षा करना'। इस बार रक्षाबंधन पर भी कोरोना का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखा जब कई स्थानों पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधने, मुंह मीठा कराने के बाद आरती उतारते समय इस तरह के शब्द बोले।

शहर से लेकर गांव तक सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मंगलकामना की तो भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही भाइयों ने क्षमता अनुरूप गिफ्ट भी प्रदान किया। बहनों ने आरती उतारकर भाई के दीर्घायु होने की कामना की।

मेंहनगर : रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाई को चंदन लगाकर आरती उतारी और कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही भाइयों ने यथाशक्ति उपहार भेंट किया। देवगांव : क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही क्षमता अनुरूप गिफ्ट भी प्रदान किया। सरायमीर : कस्बे सहित क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाइयों की कलाई पर रखी बांधा और आरती उतार कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। लालगंज : ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के घर जाकर राखी बांधी तो भाई स्वयं वाहनों से बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाए। अहरौला : बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर उनकी मंगल कामना के साथ आरती व पूजन के साथ उनकी कलाई पर राखियां बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। नंदाव : रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। बरदह : रक्षाबंधन का त्योहार प्यार और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने कोरोना महामारी के खौफ के बीच भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

chat bot
आपका साथी