जनाब! यह शहर की सड़कें हैं, जरा संभल के ..

. जागरण संवाददाता आजमगढ़ जनाब! गौर से देख लीजिए यह हैं शहर की खस्ताहाल कुछ प्रमुख सड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:43 PM (IST)
जनाब! यह शहर की सड़कें हैं, जरा संभल के ..
जनाब! यह शहर की सड़कें हैं, जरा संभल के ..

.

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जनाब! गौर से देख लीजिए, यह हैं शहर की खस्ताहाल कुछ प्रमुख सड़कें। यदि आप को अचानक इस मार्ग से आना-जाना हो तो जरा संभल कर चलिएगा। दरअसल, आपकी एक चूक आपको कभी न भुलाने वाला गम दे सकती है। साहबान को तो झटके लगते नहीं, क्योंकि उनकी लक्जरी गाड़ियां सड़कों खस्ताहाल होने का आभास होने ही नहीं देती हैं।

शहर के बदरका मोहल्ले की सड़क कब बनी और कब उसकी गिट्टियां बिखर गईं किसी को पता नहीं चला। इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। अब एक नजर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते हुए विकास भवन के रास्ते पर भी एक नजर डाल लें। कुंवर सिंह उद्यान के सामने एक पटरी पर काफी दिनों से पेयजल की भूमिगत पाइप लाइन फट गई थी। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही थी। लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क का कोलतार उखड़ गया। ठीक दूसरी पटरी पर लगभग एक माह पूर्व भूमिगत पाइप लाइन टूटी थी। जागरण में प्रकाशित खबर को नगर पालिका ने प्रशासन ने संज्ञान लिया तो पानी की बर्बादी तो बंद हो गई लेकिन मरम्मत के लिए खोदा गया गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। कुछ ऐसा ही हाल गांधी तिराहे के समीप सड़क का है। खास बात यह है कि इस मार्ग से प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों का लगभग प्रतिदिन आना-जाना होता है। सड़कों की दुश्वारियों को कई बार लोगों ने उठाया भी लेकिन जिम्मेदारों की तंद्रा टूट नहीं पा रही है।

chat bot
आपका साथी