बाजे-गाजे संग लालगंज में निकली शिव बरात

जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर के बिजली कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। बरात में आगे-आगे भालू बंदर नंदी महाकाल राक्षस का रूप धरे युवा चल रहे थे तो गीतों की धुन पर पुरुष व महिला नाचते हुए आगे बढ़ रही थीं। नगर भ्रमण करते हुए बरात पातालपुरी घमरिया शिव मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:01 AM (IST)
बाजे-गाजे संग लालगंज में निकली शिव बरात
बाजे-गाजे संग लालगंज में निकली शिव बरात

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : नगर के बिजली कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। बरात में आगे-आगे भालू, बंदर, नंदी, महाकाल, राक्षस का रूप धरे युवा चल रहे थे तो गीतों की धुन पर पुरुष व महिला नाचते हुए आगे बढ़ रही थीं। नगर भ्रमण करते हुए बरात पातालपुरी घमरिया शिव मंदिर पहुंची जहां भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बरात का नेतृत्व त्रिपुरारी गिरी उर्फ सोनू ने किया।

गोसाई की बाजार : श्रीराम-जानकी मठ स्थित पातालपुरी भगवान भोलेनाथ के स्थान पर महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक किया। दोपहर बाद शिव बरात निकाली गई। बरात में सबसे आगे तिरंगा के साथ भक्त चल रहे थे तो उसके पीछे घोड़े, हाथी, बैंड बाजे के साथ विभिन्न रूप धारण किए युवा चल रहे थे। भारत माता की झांकी मनमोहक रही।

chat bot
आपका साथी