सावन के पहले दिन भक्तों से गुलजार रहा शिव दरबार

-आस्था - जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें लगता रहा महादेव का जयकारा - भंवरनाथ म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:41 PM (IST)
सावन के पहले दिन भक्तों से गुलजार रहा शिव दरबार
सावन के पहले दिन भक्तों से गुलजार रहा शिव दरबार

-आस्था ::::

- जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें, लगता रहा महादेव का जयकारा

- भंवरनाथ मंदिर में रही सर्वाधिक भीड़, बैरिकेडिग से होकर पहुंचे श्रद्धालु

- ग्रामीण क्षेत्र में भी शिव चालीसा के स्वर से वातावरण हुआ भक्तिमय जागरण संवाददाता, आजमगढ़: सावन माह के पहले दिन रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का शिवालयों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

भक्तों की भीड़ से शिवालय गुलजार रहे और इस दौरान महादेव के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा। शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक भीड़ बाबा भंवरनाथ मंदिर में देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महाराजगंज के बाबा भैरवनाथ, फूलपुर के मुंडेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर अपने और परिवार के लिए मन्नतें मांगी।

महर्षि दुर्वाषा की तपोस्थली श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने दूध, लावा, भांग, धतुरा के साथ जलाभिषेक किया। हर तरफ आडियो कैसेट के माध्यम से शिव चालीसा एवं भगवान भोलेनाथ की आरती की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया था। कस्बा स्थित शंकरजी तिराहा पर भी लोगों ने शिवलिग पर जलाभिषेक किया। अंबारी के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिग पर श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे थे। मकसुदिया स्थित झारखंड महादेव मंदिर में यही हाल रहा। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में काफी संख्या में महिलाओं द्वारा कड़ाही चढ़ाई गई। कोविड के चलते कांवड़ यात्रा भले स्थगित की गई है, लेकिन उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिख रही थी। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई थी।

chat bot
आपका साथी