वृद्धा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

सगड़ी (आजमगढ) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर बाजार के अशरफपुर मोड़ पर सोमवार को दिन में एक बजे झाड़ी में फेंकी गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:05 PM (IST)
वृद्धा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
वृद्धा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ): मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर बाजार के अशरफपुर मोड़ पर सोमवार को दिन में एक बजे झाड़ी में फेंकी गई बोरी में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। मुबारकपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। वृद्ध महिला के शरीर से सारे गहने गायब होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे वृद्धा का शव दोपहर बाद बरामद हुआ। उसके कुछ देर में ही शव की शिनाख्त धानमति उर्फ धनिया पत्नी मंगरु सोनकर निवासी अशरफपुर के रूप में हुई। दोपहर में 2.30 बजे सूचना पर पहुंचे स्जवन ने देखा कि उनके शरीर से गहने गायब थे। उसके बाद लूट के लिए हत्या की आशंका जताई जाने लगी थी। शरीर पर गहने को पाने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया है। शव बरामद होने की भनक लगते ही भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोगों में काफी आक्रोश था। धानमती पुरुषोत्तमपुर बाजार के अशरफपुर मोड़ पर सब्जी बेचने का कार्य करती थी। वह रविवार को सुबह घर से जीयनपुर सब्जी मंडी सब्जी लेने गई थी। सब्जी लेकर वापस घर आई और 12 बजे घर से निकली, तब से गायब रही। शाम को परिजन बनकट चौकी पर पहुंचे और उनके गायब होने की सूचना दी। परिजन ने बताया कि उनके शरीर पर चांदी का भुजहा गले में चेन व कान में सोने की बाली और पैर में छाड़ा था। साथ में लगभग 24 हजार रुपये भी थे। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी