नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलचंद भारती

जागरण संवाददाता अंबारी (आजमगढ़) भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फूलचंद भारती का 62 व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:42 PM (IST)
नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलचंद भारती
नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलचंद भारती

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फूलचंद भारती का 62 वर्ष की उम्र में बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले 40 साल से भाजपा के कार्यकर्ता रहे।फूलपुर तहसील क्षेत्र के मुंडवर गांव के फूलचंद भाजपा के टिकट पर 1996 और 2007 में सरायमीर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। वर्तमान में उनकी पत्नी शिवकुमारी गांव की प्रधान हैं। उन्होंने अपनी राजनीति भाजपा से शुरू की और आजीवन पार्टी की सेवा करते रहे। बुधवार को गांव में पंचायत के दौरान उन्हें हर्ट अटैक हुआ, सीएचसी फूलपुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन बेटे बलवंत उर्फ बबलू, यशवंत और शतवंत हैं।अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जयनाथ सिंह, विनोद राय, सहजानंद राय आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी