खेती से आय दोगुनी कर किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

जागरण संवाददाता अहरौला (आजमगढ़) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली के 91वें स्थापन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 07:29 PM (IST)
खेती से आय दोगुनी कर किसान बनेंगे आत्मनिर्भर
खेती से आय दोगुनी कर किसान बनेंगे आत्मनिर्भर

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली के 91वें स्थापना दिवस पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा सेकेंड के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डा. आर के सिंह के नेतृत्व में एग्री जंक्शन कृषि केंद्र बस्ती भुजबल बाजार में कृषि क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कृषि के अन्य क्रियाकलापों सहित वृहद पौधारोपण एवं कृषि से आय दोगुना करने के लिए क्षेत्र में मछली पालन, बागवानी, कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, आदि विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अहरौला राजकीय कृषि बीज भंडार के इंचार्ज संतोष कुमार, महेंद्र यादव, सिद्धार्थ शेखर सिंह, सुरेश वर्मा रामजीत मौर्य, रमेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र सिंह, गोपाल सिंह, टीनू यादव, अजय सिंह, लालू सिंह, अनुराग सिंह, घनश्याम थे।

chat bot
आपका साथी