सचिवों की हड़ताल, गोदामों पर ताला

सचिवों के हड़ताल के चलते सहकारी समितियों के गोदामों पर ताले लटके पड़े हैं। खरीदारी देर से शुरू होने के चलते किसान बिचौलियों के माध्यम से धान औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:31 PM (IST)
सचिवों की हड़ताल, गोदामों पर ताला
सचिवों की हड़ताल, गोदामों पर ताला

आजमगढ़ : सचिवों के हड़ताल के चलते सहकारी समितियों के गोदामों पर ताले लटके पड़े हैं। खरीदारी देर से शुरू होने के चलते किसान बिचौलियों के माध्यम से धान औन-पौन दामों पर बेचने को मजबूर हैं। स्थानीय विकास खंड में विपणन गोदाम, साधन सहकारी समिति रै¨सहपुर, बड़सरा खालसा सहित तीन धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहां अभी एक छटाक धान भी नहीं खरीदा गया है। हालांकि विपणन गोदाम पर 15 नवंबर को उपजिलाधिकारी वागीश शुक्ल ने धान की खरीद शुरू करवाई और तीन किसानों से 170 ¨क्वटल धान खरीदा जा सका है। धान खरीद केंद्र पर भीड़ न हो इसलिए गांवों का संबद्धीकरण किया गया है। विपणन गोदाम से 103, रै¨सहपुर से 58 गांव, बड़सरा खालसा से 29 गांव सम्बद्ध किए गए हैं। विपणन निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने बताया कि किसान गांव की सूची देखकर निर्धारित केंद्र पर ही अपना धान ले जाएं। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) शशि सौरभ राय ने बताया कि सचिवों का चल रहा हड़ताल समाप्त हो गया है। वापस आने के बाद धान की खरीद शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी