65 और संक्रमित मरीजों को भेजा गया दूसरा सैंपल

जासं आजमगढ़ डीएम राजेश कुमार ने बताया कि बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 65 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दूसरा सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 4

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:11 PM (IST)
65 और संक्रमित मरीजों को भेजा गया दूसरा सैंपल
65 और संक्रमित मरीजों को भेजा गया दूसरा सैंपल

जासं, आजमगढ़ : डीएम राजेश कुमार ने बताया कि एल-1 एवं एल-3 अस्पताल में भर्ती 65 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दूसरा सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है। अब तक जिले में कुल 48 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें कंटेनमेंट प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। कुल 24 क्वारंटाइन सेंटर हैं जिसमें 461 व्यक्ति रुके हुए हैं। सभी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 10 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर में 261 व्यक्ति, छह इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 30 और आठ आश्रय स्थलों में 170 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी