लालगंज क्षेत्र के 30 विद्यालय बनेंगे क्वारंटाइन सेंटर

खींचा गया। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर के लिए 30 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसकी साफ सफाई के लिए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया। तहसील सभागार में हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों से रसोइयों की नियुक्ति खाना बनाने हेतु बर्तन आदि की व्यवस्था तथा टेंट व अन्य सामान की व्यवस्था खंड विकास अधिकारी के जिम्मे सौंपी। पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 05:14 PM (IST)
लालगंज क्षेत्र के 30 विद्यालय बनेंगे क्वारंटाइन सेंटर
लालगंज क्षेत्र के 30 विद्यालय बनेंगे क्वारंटाइन सेंटर

जासं, लालगंज (आजमगढ़) : एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने गुरुवार को ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था का खाका खींचा। कहा कि क्वारंटाइन सेंटर के लिए 30 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इन सेंटरों की साफ सफाई का जिम्मा एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।

तहसील सभागार में हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों से रसोइयों की नियुक्ति, खाना बनाने हेतु बर्तन आदि की व्यवस्था तथा टेंट व अन्य सामान की व्यवस्था खंड विकास अधिकारी के जिम्मे सौंपी। पुलिस विभाग से सभी सेंटरों पर ड्यूटी के लिए प्लान तैयार करने को कहा गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य टीम तैयार करने, मास्क व ग्लब्स आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, सीओ अजय कुमार यादव, सभी बीडीओ, बीईओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, प्रभारी निरीक्षक देवगांव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी