स्वतंत्रता दिवस से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय

-शासनादेश -15 को स्कूलों में सीमित संख्या में ही जाएंगे छात्र -शनिवार व रविवार छोड़ पा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:02 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय
स्वतंत्रता दिवस से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालय

-शासनादेश :::

-15 को स्कूलों में सीमित संख्या में ही जाएंगे छात्र

-शनिवार व रविवार छोड़ पांच दिन ही पठन-पाठन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों में दो पालियों में भौतिक रूप से पठन-पाठन पुन: शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है। छात्रहित, सत्र को नियमित करने और छात्रों का शिक्षण कार्य सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा के समस्त विद्यालयों को 15 अगस्त से कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूरी तरह अनुपालन करते हुए खोलने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के समस्त विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए छात्रों को सीमित समय के लिए बुलाया जाएगा। उस दिन शिक्षण कार्य नहीं कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा सप्ताह में शनिवार व रविवार को छोड़कर पांच दिन भौतिक रूप से पठन-पाठन 16 अगस्त से कराया जाएगा। विद्यालयों को दो पालियों में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक और अपराह्न 12.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित किया जाएगा। कक्षा नौ, 10,11 व 12 के 50 फीसद विद्यार्थियों को प्रथम पाली एवं शेष को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। प्रत्येक दिन विद्यालय खोलने से पूर्व एवं सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजेशन कराना होगा।

chat bot
आपका साथी