3,945 लोगों के सैंपल की जांच, 10 नए पाजिटिव

-कोरोना को हराना है -31 नए मरीज स्वस्थ होने के बाद किए गए डिस्चार्ज 421 सक्रिय केस -अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:06 PM (IST)
3,945 लोगों के सैंपल की जांच, 10 नए पाजिटिव
3,945 लोगों के सैंपल की जांच, 10 नए पाजिटिव

-कोरोना को हराना है :::::

-31 नए मरीज स्वस्थ होने के बाद किए गए डिस्चार्ज, 421 सक्रिय केस

-अब तक 17,246 मरीज स्वस्थ होने के बाद किए जा चुके हैं डिस्चार्ज

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार को 3,945 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसकी जांच में 10 नए पाजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 31 नए मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 17,844 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,246 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि अभी 421 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 217 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,56,237 सैंपल में 6,53,134 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिमसें 6,18,038 रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2,103 रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी