3,777 लोगों के सैंपल की जांच, मात्र चार मिले पाजिटिव

वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वहीं गुरुवार को 7329 लोगों के सैंपल में पांच शुक्रवार को 2776 लोगों की जांच में तीन तो शनिवार को 3778 लोगों की जांच में भी मात्र चार नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:38 PM (IST)
3,777 लोगों के सैंपल की जांच, मात्र चार मिले पाजिटिव
3,777 लोगों के सैंपल की जांच, मात्र चार मिले पाजिटिव

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वहीं गुरुवार को 7,329 लोगों के सैंपल में पांच, शुक्रवार को 2,776 लोगों की जांच में तीन तो शनिवार को 3,778 लोगों की जांच में भी मात्र चार नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 17,805 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,200 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 388 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 217 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,82,316 सैंपल में 6,80,703 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 6,45,584 रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि मात्र 1613 रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी