जागरूकता के अभाव में साहू समाज विकास से वंचित

जासं आजमगढ़ राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:40 PM (IST)
जागरूकता के अभाव में साहू समाज विकास से वंचित
जागरूकता के अभाव में साहू समाज विकास से वंचित

जासं, आजमगढ़ : राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की मासिक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं। राजनीतिक जागरूकता के अभाव में यह समाज अपेक्षित विकास नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महात्मा गांधी के बताए रास्ते सत्य अहिसा के माध्यम से शांति पूर्ण अहिसक आंदोलन के माध्यम से साहू गांधी समाज अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकता है। उसके लिए समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। प्रांतीय अध्यक्ष विदेश्वरी प्रसाद साहू ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में शिवकुमार साहू, शिवानंद साहू, सुशील साहू, त्रिवेणी साहू, डा. पंकज साहू, शीतल साहू, मदन साहू, सत्यनारायण, अच्छेलाल साहू आदि रहे। संचालन शिवानंद साहू ने किया।

chat bot
आपका साथी