जहानागंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल

जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जहाना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:50 PM (IST)
जहानागंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल
जहानागंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़): शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जहानागंज बाजार के चौराहे पर जाम की खबर पर पहुंची पुलिस का समझाना बवाल का कारण बन गया। लोग पुलिस की सुनने की बजाय उलझ गए।

वहां एक कमेटी के लोग प्रतिमा को रोककर डांस कर रहे थे।इस कारण शाम छह से नौ बजे तक जाम लग गया। बाकी मूर्तियां भी जहां तहां खड़ी हो गईं। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम हो गया।बसों में सवार यात्री परेशान नजर आ रहे थे। इसकी जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने समिति से जुड़े लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जवाब उल्टा मिला। मस्ती में डूबे लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर डाली। कहा कि समस्या है तो बाकी मूर्तियों को आगे बढ़ा दीजिए।

एसएचओ बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को समझाते रहे लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। चौराहे पर बवाल की खबर पर आसपास के क्षेत्रों में तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस फोर्स के बाद भी विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नहीं डर रहे थे।इस तरह की मनमानी देख एसएचओ ने जिला मुख्यालय से पीएसी की डिमांड कर दी।

देर शाम पीएसी पहुंचने के पहले ही हालात को भांपते हुए जाम करने वाले प्रतिमा को लेकर आगे बढ़ने लगे थे।वैसे पीएसी ने पहुंचकर मोर्चा संभाला तो विसर्जन यात्रा में शामिल लोग रास्ता बदलने लगे। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है और इसके लिए घटनाक्रम का वीडियो भी तैयार कर लिया है। वीडियो में दिखने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी