रोडवेज बसों ने भरी रफ्तार, यात्रियों से गुलजार रहा बस अड्डा

जासं आजमगढ़ अनलॉक वन और शासन से जारी दिशा निर्देश के बाद सोमवार से आजमगढ़ से रोडवेज बस सर्विस शुरू हो गई। बस अड्डे से बस लखनऊ गोरखपुर वाराणसी व मऊ के लिए रवाना हुई। इसके पहले यात्रियों की बस अड्डे पर थर्मल स्कैनिग हुई। इसके बाद उनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया। सारी प्रक्रिया करने के बाद यात्रियों को बस में बिठाकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी कराया गया। पहले दिन चार बसों का संचालन किया गया जिसमें करीब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST)
रोडवेज बसों ने भरी रफ्तार, यात्रियों से गुलजार रहा बस अड्डा
रोडवेज बसों ने भरी रफ्तार, यात्रियों से गुलजार रहा बस अड्डा

जासं, आजमगढ़ : अनलॉक 1 और शासन से जारी दिशा निर्देश के बाद सोमवार से आजमगढ़ से रोडवेज बस सर्विस शुरू हो गई। अड्डे से बसें लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व मऊ के लिए रवाना हुई। इसके पहले यात्रियों की बस अड्डे पर थर्मल स्कैनिग हुई। उनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया। सारी प्रक्रिया करने के बाद यात्रियों को बस में बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। शारीरिक दूरी का पालन भी यात्रियों से कराया गया। पहले दिन चार बसों का संचालन किया गया जिसमें करीब 85 यात्रियों ने सफर किया।

अनलॉक-1 में 22 मार्च से बंद चल रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बसें चलाने का फैसला हुआ है। प्रदेश सरकार ने एक जून से रोडवेज बसें चलाने की अनुमति दे दी है। अंबेडकर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से ही अंतर जनपदीय बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चालक -परिचालकों को मास्क, गलब्स के साथ ही सैनिटाइजर दिया गया। उन्होंने बताया कि रास्ते में मिलने वाली सवारी अगर मुंह में मास्क या अंगोछा नहीं लगाया है तो उसे बस में न बैठाया जाए। इसके साथ ही केवल उपलब्ध सीट के मुताबिक ही बस में यात्री बैठाए जाएं। इसके अलावा अतिरिक्त यात्री बैठाने पर रोक लगाई गई है।

बसों को सैनिटाइज कर चलाया गया : सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया की अपनी चक्कर पूरा करके आने वाली बस को सैनिटाइज करके चलाया जाएगा। बताया कि अभी केवल अंतर जनपदीय तक ही बसें चलाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी