मेंहनगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी का निधन

जागरण संवाददाता आजमगढ़ विश्व हिदू परिषद् के पूर्व नगर अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST)
मेंहनगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी का निधन
मेंहनगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी का निधन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विश्व हिदू परिषद् के पूर्व नगर अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रबंधक एवं नगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी जगदीश सेठ का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़े पुत्र शशिकांत नगर पंचायत मेंहनगर के मनोनीत सभासद हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार मधुकर, सुधीर चंद्र अस्थाना, वीरेंद्र आर्य, डा. विमल, मुन्ना सेठ, ओमप्रकाश, प्रकाश सेठ, सुभाष जायसवाल, काली प्रसाद जायसवाल आदि ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी