पौधारोपण के महत्व जानें, योगदान की लें जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ देश की आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:20 PM (IST)
पौधारोपण के महत्व जानें, योगदान की लें जिम्मेदारी
पौधारोपण के महत्व जानें, योगदान की लें जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: देश की आजादी का 75वां वर्ष 'अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को आयकर विभाग की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

आयकर निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पेड़ न केवल कार्बन डाईआक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। इससे वातावरण को ताजगी मिलती है। अधिक से अधिक पौधारोपण से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर है कि यह आसपास के स्थानों मे 50 फीसद तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है। कहाकि यह सही समय है जब हम पौधा के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। आयकर अधिकारी अनूप कुमार सिन्हा, कौशल किशोर, राजेश, रईस अंसारी, लालचंद, अजय शर्मा, अभय पांडेय, अख्तर अली व नंदकुमार व अधिवक्ता संघ के दिनेश यादव, अनिल कुमार सिंह, अरविद यादव थे।

chat bot
आपका साथी