रामेश्वर, कवलधारी और वीरेंद्र बने प्रधान संघ अध्यक्ष

जागरण टीम आजमगढ़ प्रधानी के चुनाव के बाद प्रधान संघ ब्लाक इकाई का चुनाव शुरू हो गया ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:26 PM (IST)
रामेश्वर, कवलधारी और वीरेंद्र बने प्रधान संघ अध्यक्ष
रामेश्वर, कवलधारी और वीरेंद्र बने प्रधान संघ अध्यक्ष

जागरण टीम, आजमगढ़ : प्रधानी के चुनाव के बाद प्रधान संघ ब्लाक इकाई का चुनाव शुरू हो गया है। तीन ब्लाकों में आपसी सहमति से प्रधान संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

फूलपुर : प्रधान संघ अध्यक्ष के लिए दो प्रधान आमने-सामने थे। इस बीच क्षेत्र पंचायत सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि मृगांध यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों दावेदारों से बातचीत की गई। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिगार ने भदसार के प्रधान रामेश्वर यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन उमाशंकर यादव प्रधान आमरेथु व खरसहन कला प्रधान दिलीप यादव ने कर दिया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री वली खान, कोषाध्यक्ष अरविद राजभर, सगंठन मंत्री तेज बहादुर कन्नौजिया चुने गए।

अजमतगढ़ : अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक में वीरेंद्र यादव को निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलवा विजय चौहान को उपाध्यक्ष, आफताब आलम उर्फ गुड्डू को मंत्री, हरिवंश कुमार को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हाशिम उर्फ भुट्टू को महासचिव, जयराम सिंह पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।श्रवण कुमार सिंह, अशोक सिंह, श्यामू यादव, प्रमोद यादव संरक्षक, दीपक यादव मीडिया प्रभारी और वसीम खान जिला प्रभारी बनाए गए।

बूढ़नपुर : कोयलसा ब्लाक सभागार में मंडलाध्यक्ष अमर सिंह चौहान की मौजूदगी में आपसी सहमति से कवलधारी यादव को प्रधान संघ अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दुर्गा यादव उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार महामंत्री, अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष, हरिलाल प्रजापति को सचिव चुना गया।पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव ने अपना चार्ज नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद भार ग्रहण कराया।

chat bot
आपका साथी