धनुष टूटने के साथ राम की हो गर्ई माता सीता

- रामलीला -जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा वातावरण -मेंहनगर में मेघनाथ के बाण से मूि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:21 PM (IST)
धनुष टूटने के साथ राम की हो गर्ई माता सीता
धनुष टूटने के साथ राम की हो गर्ई माता सीता

- रामलीला

-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा वातावरण

-मेंहनगर में मेघनाथ के बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण जागरण टीम, आजमगढ़ : विजय दशमी बीतने के बाद भी हर तरफ आयोजन को लेकर उत्साह बना हुआ है। जगह-जगह रामलीला का मंचन देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।बहादुरपुर में शिव धनुष टूटने के साथ माता सीता राम की हो गईं। उसी के साथ राम नाम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

मेंहनगर रामलीला कमेटी द्वारा लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। मेघनाथ ने लक्ष्मण पर ब्रम्हास्त्र का प्रयोग करके उन्हें मूर्छित कर दिया।यह समाचार सुनकर राम के शिविर में शोक व्याप्त हो गया। लक्ष्मण की स्थिति देख राम विलाप करने लगते हैं। अंत में विभिषण की सलाह पर सुषेन वैद्य को लाया गया।सुषेन वैद्य इलाज से यह कहते इंकार करते हैं कि वह रावण के राज वैद्य हैं।राम के दल ने वैद्य धर्म की याद दिलाई है। उसके बाद सुषेन की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाते हैं।इस प्रसंग को देख दर्शक भाव- विभोर हो गए।

देवगांव: बहादुरपुर में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ।राजा जनक ने प्रतिज्ञा ली थी कि जो वीर शिव धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ सीता का विवाह करेंगे। इसके लिए कई देशों के राजा-महाराजा एकत्र हुए।रावण भी सभा में पहुंचा, तो बाणासुर के साथ वाक युद्ध होता है। इसके बाद दोनो चले जाते हैं। सभा में उपस्थित सभी राजा धनुष तोड़ने में नाकाम होते हैं, तो राजा जनक दुखी होकर कहते हैं कि लगता है सीता का विवाह लिखा ही नहीं विधाता ने।यह शब्द सुनते ही लक्ष्मण क्रोधित होते हैं, लेकिन विश्वामित्र के आदेश पर राम धनुष को तोड़ते हैं।उसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। फिर राम और सीता का विवाह किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मनीष राय और केडी राम ने किया। राम का अभिनय डा. वीके तिवारी, लक्षण पवन शर्मा, जनक आशुतोष राय संटी, रावण अमित शर्मा, बाणासुर विशाल राय सोनू, परशुराम उग्रसेन राय, विश्वामित्र प्रिस राय, दशरथ अमित राय, माली का अभिनय सुरेंद्र राय ने किया।

chat bot
आपका साथी