रावण का वध कर अयोध्या को रवाना हुए राम
जागरण संवाददाता रानी की सराय (आजमगढ़) कस्बे में रावण का वध और उसके पुतले का दहन क
जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़): कस्बे में रावण का वध और उसके पुतले का दहन करने के बाद भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण अयोध्या को रवाना हुए तो उनके दर्शन को नगरवासी उमड़ पड़े।
रामलीला समिति द्वारा भरत मिलाप की परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई।सोनवारा मोड़ से होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण कर रामलीला मैदान में पहुची। इस दौरान रथ पर चारों भाई सवार रहे। गाजे-बाजे के साथ राम नाम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। रामलीला मैदान में पहुंची शोभायात्रा का दर्शन कर लोग निहाल हो उठे। समिति के अध्यक्ष गौरव राय ने लोगों का आभार जताया।