लक्ष्मण-सीता संग वन को निकले राम, रो पड़े अयोध्यावासी

-रामलीला -बिद्राबाजार में लक्ष्मण ने काट दिए सुपर्णखा के नाक-कान -जंग करने पहुंचे खर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:33 PM (IST)
लक्ष्मण-सीता संग वन को निकले राम, रो पड़े अयोध्यावासी
लक्ष्मण-सीता संग वन को निकले राम, रो पड़े अयोध्यावासी

-रामलीला :::

-बिद्राबाजार में लक्ष्मण ने काट दिए सुपर्णखा के नाक-कान

-जंग करने पहुंचे खर-दूषण का भगवान राम ने वध कर डाला जागरण टीम, आजमगढ़ : विजयदशमी का पर्व बीतने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला का मंचन देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुट रही है। देवगाव में राम वनगमन, तो बिद्राबाजार में सुपर्णखा के नाक-कान काटने का मंचन किया गया। राम वनगमन का मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

देवगांव : आदर्श युवा रामलीला समिति बहादुरपुर द्वारा आयोजित रामलीला के चौथे दिन बुधवार की रात कैकयी के कोप भवन जाने, राम वनवास, राम-सुमंत व राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। देवताओं को शंका हुई कि राम जी का राजतिलक होने पर वे राजकाज में व्यस्त हो जाएंगे और जिस कारण से उन्होंने मनुष्य रूप धारण किया है वह पूरा नहीं हो पाएगा। सभी ने ब्रह्मा जी एवं सरस्वती से विनती की कि मंथरा के द्वारा यह कहानी रची जाए। रामलीला में कैकयी ने राजा दशरथ से वर मांगे। इसमें राम को 14 वर्ष का वनवास तथा भरत के लिए राजपाट मांगा। दशरथ की आज्ञा से सीताव लक्ष्मण जी के साथ राम जी वन को प्रस्थान किए। राम का अभिनय आशीष तिवारी, लक्ष्मण पवन शर्मा, वशिष्ठ मुनि संटी राय, राजा दशरथ अमित सिंह, कैकेयी रमेश यादव, सुमित्रा बब्बू राय, कौशल्या अनुराग शर्मा, सुमंत गोलू राय, मंथरा सतीश राम, केवट का अभिनय समिति के अध्यक्ष अनिल राय ने किया।मंच संचालन सुरेंद्र राय ने किया।

बिद्राबाजार : बिद्राबाजार में रामलीला के सातवें दिन वन को निकले राम के इशारे पर पंचवटी में लक्ष्मण ने सुपर्णखा का नाक-कान काट लिया। इस खबर पर खर-दूषण सेना के साथ राम से युद्ध करने पहुंचा तो राम-लक्ष्मण ने दोनों का वध कर डाला। इसके अलावा सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध का मंचन किया गया। रावण का अभिनय संतोष सेठ, लक्ष्मण संतोष शर्मा, राम राहुल गुप्ता, निषाद राज अभिषेक उपाध्याय, दशरथ लाला सेठ, मारीच का अभिनय देवेश उपाध्याय ने किया। समिति के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी