आधी आबादी की जागरूकता को कई जगह निकाली गई रैली

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़ ) डीवीएसके ग‌र्ल्स पीजी कालेज अजमतगढ़ व विक्रम इंटर काले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:48 PM (IST)
आधी आबादी की जागरूकता को कई जगह निकाली गई रैली
आधी आबादी की जागरूकता को कई जगह निकाली गई रैली

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़ ): डीवीएसके ग‌र्ल्स पीजी कालेज अजमतगढ़ व विक्रम इंटर कालेज मोहम्मदपुर लाटघाट के छात्रों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा ने नए मतदाता बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। इस आधी आबादी को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष होकर मतदान करना होगा। नारी शक्ति राष्ट्र के निर्माण में बड़ा योगदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की अभी नई-नई शादी हुई है और मायके से ससुराल आई हैं। उन्हें मतदाता बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। अब मतदाता बनना बहुत आसान है। गरुण ऐप या फार्म छह भरकर मतदाता बन सकते हैं। पैसा लेकर कतई मतदान न करें। यदि आपने पैसा लेकर मतदान किया तो समझ लीजिए कि यह लोकतंत्र का सबसे निदनीय कार्य है। नेता एक बार आपको पैसा देगा पर आपका खून पांच साल तक चूसता रहेगा। इससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध होगा और लोकतंत्र भी कमजोर होगा। इसमें प्रबंधक उमाशंकर यादव, प्राचार्य डा. महेंद्र प्रताप, मनीष, ऋषिकेश, रामप्रवेश, खुशबू यादव, बीना, ओमप्रकाश आदि रहे।

chat bot
आपका साथी