भाइयों की कलाई पर सजेगी समूह की दीदियों की राखी

= सावन - दुकानदारों से समझौता नहीं खुद लगाएंगी स्टाल - मिशन प्रबंधक की प्रेरणा से बढ़ रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:45 PM (IST)
भाइयों की कलाई पर सजेगी समूह की दीदियों की राखी
भाइयों की कलाई पर सजेगी समूह की दीदियों की राखी

= सावन

- दुकानदारों से समझौता नहीं खुद लगाएंगी स्टाल

- मिशन प्रबंधक की प्रेरणा से बढ़ रही आत्मनिर्भरता जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़): अबकी फिर भाइयों की कलाई पर समूह की दीदियों की राखी सजेगी। ठेकमा ब्लाक के दुर्गा समूह की वंदना के नेतृत्व में नौ सदस्यों ने राखी बनाने का काम शुरू कर दिया है।इन्होंने किसी दुकानदार से आर्डर नहीं लिया है। खुद बाजार में राखी का स्टाल लगाकर लोगों को उपलब्ध कराएंगी।

ठेकमा ब्लाक के मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार की प्रेरणा से समूह की दीदियां रोजगारपरक कार्यों से जुड़ रही हैं।रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर राखी निर्माण का कार्य कर रही हैं। वंदना ने बताया कि छह हजार राखी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कच्चा माल यानी धागा, पट्टी, नग आदि की व्यवस्था कर ली गई है। दो वर्षों से राखी का निर्माण करने से सदस्यों का उत्साह बढ़ रहा है।पिछले वर्ष 29 हजार का व्यापार हुआ था।इस वर्ष उससे अधिक की उम्मीद है, क्योंकि अबकी कोरोना को लेकर पहले जैसा प्रतिबंध नहीं है।

chat bot
आपका साथी