नालंदा में छापेमारी, साइबर गैंग का बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता आजमगढ़ साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बिहार प्रांत नालंदा जिले छापेमारी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:16 PM (IST)
नालंदा में छापेमारी, साइबर गैंग का बदमाश गिरफ्तार
नालंदा में छापेमारी, साइबर गैंग का बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बिहार प्रांत नालंदा जिले छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे।

प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश यादव ने शनिवार को बताया कि पवई निवासी संदीप कुमार ने 8 सितंबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था कि साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट के जरिए ग्राम सेवा केंद्र खोलने का झांसा देकर उनसे एसबीआइ 2.21 लाख रुपये जमा करा लिए थे। केस दर्ज होने पर पुलिस जांच शुरू की तो चार अपराधियों के नाम सामने आए। पुलिस टीम बिहार के नालंदा जिले में छापेमारी की तो साइबर गैंग का एक सदस्य हत्थे चढ़ गया। उसके तीन अन्य साथी भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश रमेश कुमार अंदी थाना अस्थांवा जिला नालंदा का निवासी है। उसका कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस आजमगढ़ ले आई है। उसने बताया कि फरार साथियों में सिसु रंजन कुमार निवासी ग्राम अंदी थाना अस्थावां, सोनू कुमार ग्राम नौरंगा थाना बिद सभी जिला नालंदा, जितेंद्र कुमार ग्राम मोहब्बतपुर थाना शेखूपुर साय जिला शेखपुरा बिहार के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी