जाति-धर्म की राजनीति ने किया यूपी का बड़ा नुकसान

-कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में मिशन 2022 पर मंथन -छात्र नेताओं को अध्यक्ष ने ग्रहण कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:37 PM (IST)
जाति-धर्म की राजनीति ने किया यूपी का बड़ा नुकसान
जाति-धर्म की राजनीति ने किया यूपी का बड़ा नुकसान

-कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में मिशन 2022 पर मंथन

-छात्र नेताओं को अध्यक्ष ने ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता

-जनता से संवाद कर समस्याओं के निस्तारण का करें प्रयास जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक हाल में बुधवार को हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में मिशन 2022 की सफलता पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जाति-धर्म की राजनीति ने 32 वर्षों में यूपी का बड़ा नुकसान किया।

इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदित्य सिंह हंटर, प्रशांत मिश्र, प्रांजल मिश्र, नवनीत, सौरभ, विकास, विनय, गौरव आदि छात्र नेताओं को प्रवीण कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी का चिह्न प्रदान कर सदस्यता ग्रहण कराई।

श्री सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज देश की जनता निराश है।कांग्रेस की नीतियों और संघर्षों को देखते हुए सभी वर्गों के युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।कहा कि सभी पदाधिकारी सप्ताह में कम से कम पांच दिन गांवों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें।

बैठक में आद्या प्रसाद सिंह, बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, अरविद पांडेय, पूर्णमासी प्रजापति, राजाराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, श्यामदेव यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी