पुलिस ने चलाया मास्क चेकिग अभियान

जागरण संवाददाता आजमगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन शहर में मास्क चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:33 PM (IST)
पुलिस ने चलाया मास्क चेकिग अभियान
पुलिस ने चलाया मास्क चेकिग अभियान

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन शहर में मास्क चेकिग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। वह पुलिस फोर्स के साथ टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे तो गिनती के लोग माक्स लगाए थे। पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के चालान भी काटे। हिदायत दी कि फिर से बगैर मास्क के पकड़े गए तो सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। पुलिस ने उन यात्रियों पर नाराजगी भी जताई, जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। चेकिग में जो लोग मजबूर नजर आए उन्हें पुलिस ने मास्क सौंपकर मानवता की मिशाल पेश की। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने के लिए जांच करती रही।

chat bot
आपका साथी