पंचायत चुनाव के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ी

जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:10 PM (IST)
पंचायत चुनाव के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ी
पंचायत चुनाव के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ी

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। मतगणना से पहले ही प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम पर चर्चा में मशगूल हैं तो वहीं विवाद भी शुरू हो गए हैं।

समर्थक विरोधियों की लिस्ट तैयार कर प्रत्याशियों को दे रहे हैं। इससे कई गांव में वैमनस्यता बढ़ गई है। क्षेत्र के मुंड़ियार, बक्सपुर, मेजवां, जोमा, सुदनीपुर, नेवादा, सदरपुर बरौली, खानपुर, बेलहमा, चमावां, इटकोहिया आदि गांवों में विवाद की सूचना आने लगी है। बक्सपुर में चुनाव के दिन हुए विवाद का असर अब भी है। पुलिस ने चुनाव के दिन चिह्नित लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है। इससे एक पक्ष में आक्रोश है। बक्सपुर गांव के एक परिवार के लोग दूसरे पक्ष के एक प्रतिष्ठित परिवार पर प्रताड़ित कराने का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशील दुबे का कहना है कि फर्जी आरोप लग रहा है। चुनाव के दौरान विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी