सद्दाम हत्याकांड में सात दिन बाद भी लकीर पीट रही पुलिस

तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में मुर्गा कारोबारी के मैनेजर की हत्या में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस अंतराल में पुलिस यह नहीं सुलझा सकी कि मर्डर की वजह क्या रही। ऐसे में बदमाशों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:07 PM (IST)
सद्दाम हत्याकांड में सात दिन बाद भी लकीर पीट रही पुलिस
सद्दाम हत्याकांड में सात दिन बाद भी लकीर पीट रही पुलिस

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में मुर्गा कारोबारी के मैनेजर की हत्या में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस अंतराल में पुलिस यह नहीं सुलझा सकी कि मर्डर की वजह क्या रही। ऐसे में बदमाशों की गिरफ्तारी हाल-फिलहाल में दूर की कौड़ी ही प्रतीत हो रही है।

तरवां क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी सद्दाम अंसारी (26) पुत्र निजामुद्दीन अंसारी की 6 जुलाई की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई सज्जाद के मुर्गा का कारोबार प्रबंधक का कार्य करते थे। सोमवार की दोपहर को कंचनपुर स्थित मुर्गा की दुकान पर अंदर के एक कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और गोली मारकर सद्दाम की हत्या कर दी थी। सद्दाम के पिता ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सद्दाम की हत्या क्यों व किस रंजिश में की इसका क्लू नहीं जुटा पाई है। ऐसे में लकीर पीटने से ज्यादा पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। तरवां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक की उपलब्धि के सवाल पर खामोश पड़ जाते हैं।

chat bot
आपका साथी