पुलिस ने चार आरोपितों को दबोचा

जागरण संवाददाता आजमगढ़ विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने दबोच ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:44 PM (IST)
पुलिस ने चार आरोपितों को दबोचा
पुलिस ने चार आरोपितों को दबोचा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। फूलपुर थाने के दारोगा शिवभंजन प्रसाद भ्रमण कर रहे थे कि दुर्वासा मंदिर के निकट तिराहा से मुखबिर की सूचना पर किशन कुमार राय साकिन मौना थाना फूलपुर को सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। उधर तरवां पुलिस ने अरबिद कुमार, ज्ञानेंद्र उर्फ मिठाई निवासी बांसगांव तरवां को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर ने उसे बोंगरिया बाजार में घूमने की सूचना दी थी। अतरौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के आरोपित नंदलाल उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा थाना महुली विकासखंड नाथनगर जनपद सन्तकबीरनगर को रोडवेज बस स्टैंड अतरौलिया के पास से शाम में करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी