राष्ट्र की एकता, अखंडता का लिया गया संकल्प

- उत्साह - सरकारी दफ्तरों और विद्यालयों में मना संविधान दिवस - पुलिस कार्यालय से लेकर थानों त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:17 PM (IST)
राष्ट्र की एकता, अखंडता का लिया गया संकल्प
राष्ट्र की एकता, अखंडता का लिया गया संकल्प

- उत्साह

- सरकारी दफ्तरों और विद्यालयों में मना संविधान दिवस

- पुलिस कार्यालय से लेकर थानों तक पढ़ी गई प्रस्तावना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : संविधान दिवस पर जगह-जगह राष्ट्र की एकता व अखंडता, संविधान की रक्षा और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय में एसपी अनुराग आर्य ने शपथ दिलाई, तो वहीं जनपद के समस्त थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य कार्यालयों तथा पुलिस लाइन में भी संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। सभी स्थानों पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। कांग्रेसियों ने बाबा साहब अमर रहें, संविधान की रक्षा हम करेंगे नारे के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि आज कुछ ताकतें संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का असफल प्रयास कर रही हैं। सभी कांग्रेसी हर हाल में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, मोहम्मद आमिर, निर्मला भारती, मुन्नू मौर्य, शंभू शास्त्री, ज्ञानमती मौर्य, कैप्टन अशोक वर्मा, वीरेंद्र चौहान, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

फूलपुर : तहसील के मीटिग हाल में उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई।जय हिद के उद्घोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा, राकेश पांडेय, राजेश पांडेय, गिरिजेश सिंह, यशवंत यादव, अनिल सिंह, विशाल सिंह, ललित कुमार, विनोद कुमार, रामजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

निजामाबाद : कंपोजिट विद्यालय नदौली, प्राथमिक विद्यालय अहियापुर एवं अन्य विद्यालयों में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय पहलवान, अध्यापक अमरजीत यादव बताया कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। हमारे देश में आजादी तथा अधिकार का एहसास कराने में संविधान का मुख्य योगदान है। संविधान से ही गरीब, मजदूर, वंचित तथा शोषित वर्ग को भी आवाज उठाने की ताकत मिली है। इस अवसर पर रामानंद यादव, डा. आदित्य सिंह, अरविद यादव, कुसुम आदि शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी