प्रकृति को पौध, मानव के लिए रक्तदान आयोजन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कार्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST)
प्रकृति को पौध, मानव के लिए रक्तदान आयोजन
प्रकृति को पौध, मानव के लिए रक्तदान आयोजन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कार्यालय पर सादगीपूर्ण तरीके मनाया। कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति तो मंडलीय जिला अस्पताल में रक्तदान कर सांसों की डोर को मजबूती दी गई। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश सचिव शमशाद अहमद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा हम एकजुट होकर मिशन 2022 में आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा क्षेत्र के सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लें, यही राहुल जी के जन्मदिन पर सच्चा उपहार होगा। प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा फिरकापरस्त ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव आदि ने कलेक्ट्रेट पर पौधारोपण किया।

इसी क्रम में एनएसयूआइ के अध्यक्ष विशाल दुबे के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने मंडलीय अस्पताल में रक्तदान किया। जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, नजम शमीम, ओंकार पांडेय, आदित्य सिंह, आशीष राय, बृजेश पांडेय, रोशन, सईद अहमद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी