श्रीराम के जयकारे से फूलपुर बाजार गुंजायमान

-धर्म-कर्म -खंडित राम-जानकी प्रतिमा की जगह नई की स्थापना -प्रतिमा स्थापना से पहले रामचरित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 06:12 PM (IST)
श्रीराम के जयकारे से फूलपुर बाजार गुंजायमान
श्रीराम के जयकारे से फूलपुर बाजार गुंजायमान

-धर्म-कर्म ::::

-खंडित राम-जानकी प्रतिमा की जगह नई की स्थापना

-प्रतिमा स्थापना से पहले रामचरित मानस का हुआ समापन

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़): जय श्रीराम-जय श्रीराम, जै हनुमान-जै हनुमान, सीता मैया की जै आदि उद्घोष से पूरा फूलपुर नगर गुंजायमान हो गया।मौका था प्रतिमा स्थापना से पहले निकली शोभायात्रा का।

शोभा यात्रा में महिला, पुरुष व बच्चों ने भी भाग लिया।ऊदपुर स्थित प्राचीन गढ़वा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद वहां पूर्व में खंडित प्रतिमाओं की जगह नई प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। सभाजीत पांडेय, चंद्रदेव ने वैदिक मंत्रोचार के साथ राम दरबार की प्रतिमा की पूजा कराई और उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में आगे भगवा ध्वज के साथ युवाओं की टोली अपना रंग बिखेर रही थी। शोभायात्रा, गढ़वा मंदिर परिसर से निकलकर, शबाना आजमी मार्ग, पुरानी मिर्चा मंडी, मां भवानी मंदिर, गल्ला मंडी, मंगल बाजार, बस स्टाप, बाबा परमहंस जी मंदिर, मेन रोड, सिनेमा रोड, शंकर जी तिराहा, शनिचर बाजार होते हुए गढ़वा मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में विनोद गुप्ता, मानिक चंद्र बरनवाल, दुर्गेश कुमार, राजेश मोदनवाल, अभय सिंह, अंशुमान जायसवाल, निखिल, रामदवर यादव, विक्की अग्रहरि आदि शामिल थे।सुरक्षा के लिहाज से कोतवाल रत्नेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ चल रहे थे। यहां 11 सितंबर को भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी