86,472 व्यक्तियों को डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु एप

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्यों की फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से लाइव समीक्षा की। भाजपा लालगंज के निजामाबाद कैंप कार्यालय में भी पार्टी पदाधिकारी जुड़े। लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड में 25 लाख 23 हजार 300 रुपये जमा कराए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:05 PM (IST)
86,472 व्यक्तियों को डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु एप
86,472 व्यक्तियों को डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु एप

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्यों की फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से लाइव समीक्षा की। निजामाबाद कैंप कार्यालय में भी पार्टी पदाधिकारी जुड़े। लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड में 25 लाख, 23 हजार, 300 रुपये जमा कराए गए।

शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में 28 मार्च से मई तक भाजपा लालगंज के 8896 कार्यकर्ताओं ने भोजन, नमो किट(राशन) वितरित किया।, 86,472 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। 6629 कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम भेंटकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर से मास्क बनवाकर वितरित किया। जिला महामंत्री व अभियान के प्रभारी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा ब्योरा प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया था। जिला मंत्री डा. शैलेंद्र नाथ यादव, जिला कार्यालय मंत्री अजय कुमार यादव, जिला कार्यालय प्रभारी प्रवीण सिंह पिटू, अमन श्रीवास्तव, अमन राय थे।

जाफरपुर में भी गिनाई गई उपलब्धि

भापजा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र 'गुड्डू' के आवास पर जाफरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव समीक्षा देखी। लॉकडाउन के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना की गई। विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, जूही श्रीवास्तव, सभ्य प्रकाश सिंह, बाबूराम चौहान आदि थे।

chat bot
आपका साथी