क्वारंटाइन सेंटर से 27 लोगों को भेजा गया घर

बाहर से आए लगभग 27 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जांच के बाद तहसील प्रशासन ने रविवार को वाहन से इन सभी लोगों को उनके घर छोड़वा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 05:22 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर से 27 लोगों को भेजा गया घर
क्वारंटाइन सेंटर से 27 लोगों को भेजा गया घर

जासं, अहरौला (आजमगढ़) : गैर जनपदों से आए 27 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखने के बाद रविवार को उनके घर भेज दिया गया। हालांकि, इस निर्णय से पूर्व सभी की बाकायदा जांच की गई। तहसील प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था खुद के स्तर पर की थी।

लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी बंद होने से दिल्ली, कोलकाता, नोएडा व मुंबई से 22 मार्च के बाद लोग अपने घरों को लौटे थे। ऐसे लोगों को घर पहुंचने से पहले ही तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर व प्रभाकर तिवारी इंटर कालेज अतरौलिया में बने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। इन्हें खाने -पीने व सुरक्षा की व्यवस्था भी दी गई थी। 14 दिनों का समय पूरा करने के बाद इनकी जांच कराई गई। इनमें किसी भी तरह के बीमारी का लक्षण नहीं मिला। हालांकि इससे पहले भी जिस जगह से चले थे वहां भी इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया था। सभी लोगों को उनके घर क्षेत्र के शकरकोला समदी सोफीगढ़ गहजी गांव तक छोड़ा गया। अब इन्हें 14 दिनों का होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, डा. योगेश कुमार गौतम, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी