धनाभाव के चलते यात्रियों के टिकट नहीं हो रहे वापस

आरक्षण काउंटर पर धन के अभाव में यात्रियों का टिकट वापस नहीं हो पा रहा है। सुबह से ही टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ लग जा रही है। दूर-दूर से आकर घंटों इंतजार कर निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:36 PM (IST)
धनाभाव के चलते यात्रियों के टिकट नहीं हो रहे वापस
धनाभाव के चलते यात्रियों के टिकट नहीं हो रहे वापस

जासं, आजमगढ़ : आरक्षण काउंटर पर धन के अभाव में यात्रियों का टिकट वापस नहीं हो पा रहा है। सुबह से ही टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ लग जा रही है। दूर-दूर से आए लोग घंटों इंतजार कर निराश होकर लौट जा रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है।

आदर्श रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन दिनों टिकट बुक कम और वापसी के लिए यात्रियों की लंबी लाइनें लग जा रही हैं। सुबह से ही दूर-दूर से टिकट वापसी की आस लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच जा रहे हैं। यहां आकर पता चलता है कि काउंटर पर कैश ही नहीं है। कंधरापुर निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा बताते हैं कि वह कर्नाटक से आने के लिए फरवरी में ही मई का टिकट बुक करा लिए था। लॉकडाउन के चलते उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेन आना पड़ गया। अब वह टिकट वापसी के लिए यहां आए हैं। बताते हैं कि दो दिनों से दौड़ रहा हूं लेकिन टिकट वापस नहीं किया जा रहा है। इसी तरह लगभग सभी यात्रियों का टिकट है।

वर्जन:::

यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत जिस यात्री का जिस दिन से यात्रा शुरू होती है उस दिन से तीन माह के अंदर टिकट वापस किया जा सकता है। शीघ्र ही रुपये स्टेशनों पर पहुंच जाएंगे और सभी का टिकट वापस किया जाएगा।

अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी।

chat bot
आपका साथी