न्याय के पक्ष में खड़े रहते थे पारसनाथ

जागरण संवाददाता मार्टीनगंज (आजमगढ़) तहसील मार्टीनगंज अधिवक्ता संघ के प्रथम अध्यक्ष पारसनाथ सिह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:41 PM (IST)
न्याय के पक्ष में खड़े रहते थे पारसनाथ
न्याय के पक्ष में खड़े रहते थे पारसनाथ

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़): तहसील मार्टीनगंज अधिवक्ता संघ के प्रथम अध्यक्ष पारसनाथ सिंह के निधन पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पारसनाथ हमेशा न्याय के पक्ष में खड़े रहते थे।बार के अध्यक्ष रामअजोर यादव के नेतृत्व में हुई शोकसभा में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि पारसनाथ सिंह के कार्यकाल में तहसील का हर कार्य बड़ी सुगमता से हो जाता था।संचालन संघ के मंत्री उमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ मिश्र, अरविद, राजीव सिंह, मानता यादव, श्रीपति यादव, विनीत सिंह, चंद्रशेखर यादव, अशोक यादव, संतोष राय, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी