1.20 करोड़ से पल्हनी के पांच तालाबों का होगा सुंदरीकरण

-जल संरक्षण -डार्क जोन से सेमीक्रिटल जोन में लाने की तेज हुई कवायद -किनारे लगाए जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:29 PM (IST)
1.20 करोड़ से पल्हनी के पांच तालाबों का होगा सुंदरीकरण
1.20 करोड़ से पल्हनी के पांच तालाबों का होगा सुंदरीकरण

-जल संरक्षण ::::

-डार्क जोन से सेमीक्रिटल जोन में लाने की तेज हुई कवायद

-किनारे लगाए जाएंगे पौधे, पशुओं के लिए रैंप भी बनेगा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जल ही जीवन है लेकिन अतिदोहन से जिले का विकास खंड पल्हनी डार्क जोन घोषित किया गया। लेकिन अब उसे सेमीक्रिटल जोन में लाने के लिए जलसंरक्षण की कवायद शुरू हो गई है। 1.20 करोड़ रुपये से पांच तालाब और गहरे किए जाएंगे और उनका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।

वर्ष 2013 में एक सर्वे के दौरान जिले के 22 में विकास खंड पल्हनी और सठियांव डार्क जोन घोषित किया गया था। इसलिए इन ब्लाकों के गांवों में गहरी बोरिग पर रोक लगा दी गई थी। 2017 में ब्लाक सठियांव तो इस समय सेमी क्रिटिकल जोन में आ गया है लेकिन पल्हनी ब्लाक में वाटर रिचार्जिंग की स्थिति सही न होने से स्थिति भयवाह है। प्रथम चरण में ऊंचागांव गांव के तालाबों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रथम चरण में पांच तालाबों को गहरा कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के तालाबों के सुंदरीकरण में लगभग 20 से 22 रुपये खर्च होंगे। राज्य भूजल संरक्षण मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिचाई विभाग को एक हेक्टेयर से पांच हेक्टेयर के क्षेत्रफल के तालाबों को चिह्नित कर उसे और गहरा किया जाएगा। सुंदरीकरण के तहत किनारे पौधे लगाए जाएंगे। पशुओं के लिए एक तरफ रैंप भी बनेगा।

--------

''जलसंरक्षण के लिए डार्क जोन पल्हनी के तालाबों को और गहरा कर सुंदरीकरण के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लेकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

-एसके सिंह, सहायक अभियंता, लघु सिचाई विभाग।

chat bot
आपका साथी