चौकीदारों का मजाक उड़ाते हैं विरोधी

आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ (सदर) के भाजपा विजय संकल्प चुनाव अभियान की शुरूआत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में हर्रा की चुंगी स्थित मैरेज हाल से हुई। इस दौरान सदर लोकसभा में निवास करने वाले प्रदेश क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी लोकसभा संयोजक व प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष बूथ समिति सदस्य कार्यकर्ता में जोश भरा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:33 PM (IST)
चौकीदारों का मजाक उड़ाते हैं विरोधी
चौकीदारों का मजाक उड़ाते हैं विरोधी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ (सदर) के भाजपा 'विजय संकल्प' चुनाव अभियान की शुरूआत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में हर्रा की चुंगी स्थित मैरेज हाल से हुई। इस दौरान सदर लोकसभा में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी, लोकसभा संयोजक व प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य कार्यकर्ता में जोश भरा गया।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षो में देश में विकास की पटरी बिछाने का काम पूरा हुआ और विकास की ट्रेन उस पर तेजी से दौड़ रही है। पिछली सरकारों पर तंज कसा कि गरीबी हटाओ का नारा दिया और गरीबों का वोट लिया, लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया। कहा कि विरोधी पार्टी के लोग ईमानदारी से अपना और अपने परिवार के लिए काम करने वाले चायवाला, पकौड़ा वाला, सफाई वाला, चौकीदारों का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन मोदी ने चाय की कप से लेकर कुंभ में सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर खुद झाड़ू लगाई। चौकीदार बनकर इस काम को करने वालों का भी सम्मान बढ़ाया है। हम सब भी चौकीदार हैं और किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। सपा पर निशाना साधा कि जो लोग जनवाद और समाजवाद की बात करते थे। जब जनता ने उनको सत्ता सौंपी तो वे परिवारवाद की तरफ बढ़ गए और अपने परिवार का ही विकास करने में लग गए, लेकिन उनके परिवार में भी एकता नहीं है। सत्ता पाने के लिए आपस में भी लड़ रहे हैं। कांग्रेस का परिवारवाद अब खत्म होने की कगार पर है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मायावती, ममता, शरद पवार जैसे लोग चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, राहुल गांधी अमेठी छोड़कर सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनको मिल नहीं रही है। कहा कि क्या आजमगढ़ की धरती किसी का उपनिवेश या जागीर है। संचालन डा. श्याम नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय संकल्प चुनावी सभा में घनश्याम पटेल, अखिलेश कुमार मिश्र 'गुड्डू', मारकंडेय राय, श्रीकृष्ण तिवारी, रामाधीन सिंह समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सपा के साधु सिंह समेत सैकड़ों भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के साधु सिंह, गंगा प्रसाद मौर्या, रणजीत सिंह, चंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र पाठक, रणविजय चौहान, पूनम शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी