सिर्फ स्लोगन बनकर रह गया महागठबंधन : विजय

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि महागठबंधन सिर्फ स्लोगन बनकर रह गया है। इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। वे सरायमीर चौक स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 07:32 PM (IST)
सिर्फ स्लोगन बनकर रह
गया महागठबंधन : विजय
सिर्फ स्लोगन बनकर रह गया महागठबंधन : विजय

जासं, संजरपुर/सरायमीर (आजमगढ़) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि महागठबंधन सिर्फ स्लोगन बनकर रह गया है। इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। वे सरायमीर चौक स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस पूरे राज्य में वोटकटवा के रूप में जानी जाती है। इसका जवाब 12 मई को जनता खुद ही जवाब देगी। इसके बाद एमएलसी कोठियां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में एमएलसी ने कहा कि हम लोगों का कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली फिर पहुंचाएं। इसके लिए गांव-गांव घूमकर देखना होगा कि कोई पार्टी मतदाताओं को डरा धमका न पाए। उनको लुभाने का प्रयास न करे। मतदान बिल्कुल निर्भीक व निडर होकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। 12 मई को कार्यकर्ता सुबह ही घर से निकल जाएं और पोलिग बूथों पर जाकर मतदान के लिए जागृत करें। श्रीकांत पाठक, कैलाश पाठक, सुरेंद्र पाठक, राजेश पाठक, रामेश्वर बरनवाल, सुजीत आदि रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी