किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:04 PM (IST)
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार की सुबह रजादेपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 13 जुलाई को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को श्रीराम उर्फ पप्पू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।बाद में लड़की के बयान एवं मेडिकल के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी की।पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित रजादेपुर तिराहे पर मौजूद है। उसके बाद अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव ने उसे रजादेपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी