सरायमीर घटना का एक आरोपी गिरफ्तार

जासं, सरायमीर (आजमगढ़) : सरायमीर थाने की पुलिस ने गत 28 अप्रैल को स्थानीय कस्बे में हुई पत्थर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 11:23 PM (IST)
सरायमीर घटना का एक आरोपी गिरफ्तार
सरायमीर घटना का एक आरोपी गिरफ्तार

जासं, सरायमीर (आजमगढ़) : सरायमीर थाने की पुलिस ने गत 28 अप्रैल को स्थानीय कस्बे में हुई पत्थर बाजी की घटना में नामजद एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओबैदुर्रहमान की गिरफ्तारी के बाद कस्बा सरायमीर में किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो, इसके लिए कस्बे के कई सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें घटना के पहले ही दिन पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। बता दे कि अभी भी घटना का मुख्य आरोपी कलीम जामई फरार चल रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी