800 से ज्यादा युवाओं ने ग्रहण की विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

जागरण संवाददाता आजमगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग ने सभी नगर इकाई व संपर्क स्थान एवं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:40 PM (IST)
800 से ज्यादा युवाओं ने ग्रहण की विद्यार्थी परिषद की सदस्यता
800 से ज्यादा युवाओं ने ग्रहण की विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग ने सभी नगर इकाई व संपर्क स्थान एवं विस्तार केंद्रों पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। जिला सदस्यता प्रमुख आलोक मिश्रा ने बताया कि संगठन की क्षमता बढ़ी है। हमारे कार्यों को देखने के बाद भारी संख्या में विद्यार्थी सगंठन से जुड़ रहे हैं। यह हमारे संगठनर की रचनात्मक गतिविधियों की देन है। सह जिला सदस्यता प्रमुख अमर सिंह राठौर ने बताया कि पहले ही दिन 800 से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली है। सदस्यता अभियान 20 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलेगा। डीएवी पीजी कालेज से शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं ने 167 विद्यार्थियों को सदस्य बनाएं। जीयनपुर में नगर मंत्री अभिषेक राठौर, अजमतगढ़ में राजवंत सिंह, मुबारकपुर में शिवम जायसवाल, सठियांव में डा. आनंद सिंह, चंडेश्वर में विकास मिश्रा, जहानागंज में रमन सिंह, खरियानी में संदीप, मेहनगर में पवन जायसवाल व उद्देश्य जायसवाल, लालगंज में प्रज्ञान राय, देवगांव में उदय प्रताप दुबे, बरदह में अंबरीष तिवारी, फूलपुर में विमल गुप्ता, सरायमीर में विशाल कसेरा, अतरौलिया में उत्कर्ष पांडेय, अहिरौला में गौरव शर्मा के नेतृत्व सदस्यता अभियान चलाया गया। विभाग संगठन मंत्री शिवम, स्नेहा श्रीवास्तव, अनूप राय, राजू यादव, अंतरिक्ष सिंह, गौरव राय, आलोक मिश्रा, गौरव गुप्ता, हिमांशु यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी