नदी में मिली दो दिन से लापता ओझा की लाश

= दुखद - सोमवार की रात घर लौटने बाद पशुओं का हाल जानने निकले तो गायब हो गए - परिवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:45 PM (IST)
नदी में मिली दो दिन से लापता ओझा की लाश
नदी में मिली दो दिन से लापता ओझा की लाश

= दुखद

- सोमवार की रात घर लौटने बाद पशुओं का हाल जानने निकले तो गायब हो गए

- परिवार के लोगों ने जताई हत्या की आशंका

- पारसनाथ की पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के शाहापुर (नौहरा) गांव के एक व्यक्ति की लाश गांव से होकर गुजरी कुंवर नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के पारसनाथ झाड़-फूंक करते थे। सोमवार को दिन में किसी के घर गए और रात में लौट आए। कुछ देर रुकने के बाद रात में फिर निकले तो वापस नहीं आए।

बुधवार की दोपहर नदी किनारे भैंस चराने वाले एक व्यक्ति ने उनका शव देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने मंगलवार को दीदारगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

स्वजन के अनुसार पारसनाथ झाड़-फूंक करते थे। सोमवार की रात कहीं से झाड़-फूंक करके रात में लगभग नौ बजे घर आए। कुछ देर बाद हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने के बाद भैंस को देखने गए थे और उसके बाद से लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को पत्नी शोभावती देवी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र हैं। पत्नी शोभावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी